बसपा प्रमुख मायावती ने संकेत दिया है कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वह अंबेडकरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मायावती ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो मुझे यहां से चुनाव लड़ना पड़ सकता है क्योंकि राष्ट्रीय राजनीति की राह अंबेडकर नगर से होकर गुजरती है।
यह पहली बार है कि मायावती ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी आकांक्षाओं के बारे में स्पष्ट संकेत दिए हैं, हालांकि उनके सहयोगी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने बार-बार कहा है कि वह मायावती का प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन करेंगे। मायावती चार बार 1989, 1998, 1999 और 2004 में अंबेडकर नगर से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: मायावती का पीएम पद की दावेदार होने का बड़ा संकेत— 'अगर सब कुछ ठीक रहा, तो मैं...'
कुछ दिन पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी संकेत दिया था कि यदि भाजपा 220-230 सीटें या उससे कम सीटें लाती है, तो हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें। ऐसे में उन्होंने समर्थन करने वाली बड़ी पार्टी की बात रखने के भी संकेत दिए थे। हफपोस्ट को दिए गए इंटरव्यू में मायावती के सवाल पर उन्होंने कहा था कि बसपा एनडीए में शामिल होती है तो हो सकती है और अगर वो नेतृत्व में बदलाव चाहती हैं तो मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है।
यह भी पढ़ें: भाजपा 220-230 सीटें जीती, तो हो सकता है नरेंद्र मोदी पीएम न बनें: सुब्रमण्यम स्वामी
इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि 23 मई को रिजल्ट आने के बाद सरकार बनाने में 123 लोकसभा सीटों वालो दक्षिण भारत के पांच राज्यों की भूमिका बहुत मायने रखती है।