चेन्नई के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान धोनी पर ही रहा है जिन्होंने 12 मैचों में तीन अर्द्धशतक समेत 350 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके साथ शेन वाटसन और सुरेश रैना को भी अच्छी पारियां खेलनी होगी चूंकि अंबाती रायडू चल नहीं पा रहे हैं। चेन्नई को केदार जाधव की कमी खलेगी जिन्हें पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान कंधे में चोट लगी। उनकी जगह मुरली विजय या ध्रुव शौरी को उतारा जा सकता है।
इस सत्र में गेंदबाजी चेन्नई की ताकत रही है और यहां के धीमे विकेट पर तो उसके गेंदबाज और खतरनाक साबित हुए हैं । इमरान ताहिर अब तक 21 विकेट ले चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबादा (25) के बाद दूसरे स्थान पर है। हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा ने 13-13 विकेट लिए हैं।
चेन्नई के गेंदबाजों के लिए हालांकि चुनौती कड़ी है क्योंकि मुंबई के क्विंटन डि काक (492), रोहित शर्मा (386) और हार्दिक (380) शानदार फार्म में हैं। रोहित और डि कॉक अगर अच्छी शुरुआत दिलाते हैं तो हार्दिक डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं।
कीरोन पोलार्ड को उनका दिन होने पर रोकना मुश्किल है। ऐसे में मीडियम पेसर दीपक चाहर पर शुरुआती विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी जो अभी तक 16 विकेट ले चुके हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंंस
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि काक, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनघन, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धेश लाड, अंकुल राय, एविन लुईस, पंकज जायसवाल, बेन कटिंग, ईशान किशन, आदित्य तारे, रसिख सलाम, बरिंदर सरां , जयंत यादव, बूरान हेंडरिक्स, लसिथ मलिंगा।
चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शौरी, चैतन्य बिश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनर, शारदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, दीपक चाहर, एन जगदीशन, स्काट ।