फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडिला के चेयरमैन राजीव मोदी का पत्नी से तलाक, देंगे 200 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता

Tue, 30 Oct 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की दिग्गज फार्मा कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन राजीव मोदी का पत्नी मोनिका से मंगलवार को तलाक हो गया है। अहमदाबाद की फैमिली कोर्ट ने उनका तलाक 200 करोड़ रुपये का करवाया है। बता दें कि राजीव मोदी और पत्नी के मोनिका मोदी 18 जनवरी, 1992 के दिन शादी हुई थी। उनकी शादी को 26 साल पूरे हो चुके थे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से राजीव और मोनिका के बीच मनमुटाव चल रहा था। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, जिसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की बात उजागर हुई। उनका एक 17 साल का बेटा भी है, जो राजीव मोदी के साथ ही रहेगा। 

राजीव मोदी गुजारा भत्ता के तौर पर मोनिका को 200 करोड़ रुपये देंगे। उन्होंने ये पैसे तलाक की अर्जी के साथ ही एस्क्रो एजेंट के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। अब तलाक की सारी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों वकीलों की उपस्थिति में राजीव मोदी ने शहर की अंबावाडी की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एस्क्रो अकाउंट खुलावाकर रुपये जमा करवाए। इसके बाद राजीव के कंपनी समूह और संपत्ति में मोनिका की कोई भी हिस्सेदारी नहीं रह जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले वकील सुधीर नानावटी ने बताया था कि तलाक की अर्जी में दोनों ने एक-दूसरे पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया। अर्जी में लिखा गया है 'अब हमें साथ रहना पसंद नहीं है, इसलिए हम तलाक चाहते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें