जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री की ओर से राज्य की कुछ जगहों से अफ्स्पा हटाने की बात पर रक्षा मंत्री ने कहा है कि मामला गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। उसे ही इस मसले पर फैसला करने की जरूरत है।
परिकर ने कहा कि सेना सीमा पर सुरक्षा और उग्रवाद से ग्रस्त इलाकों में विद्रोह से निपटने में लगाई गई है।
मुझे लगता है कि गृह मंत्रालय को इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि हम सिर्फ इसे लागू करते हैं। इस समय हम सिर्फ सीमा और विद्रोहियों पर जवाबी कार्रवाई में लगे हैं। हम किसी राज्य के सामान्य मामलों पर काम नहीं करते। परिकर ने ये बातें महबूबा के बयान के बारे में पूछने पर कहीं।
महबूबा मुफ्ती ने रविवार को केंद्र से जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों से प्रयोग के तौर पर अफ्स्पा हटाने के लिए कहा था। उनका कहना है कि अगर स्थिति अच्छी रहती है तो इसे पूरे राज्य से हटा लिया जाएगा वरना फिर से लागू कर दिया जाएगा।