फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूरंड लाइन विवाद: तालिबान की पाकिस्तान को चेतावनी- अफगानिस्तान की सीमा तय करने की कोशिश न करे इमरान सरकार

Mon, 03 Jan 2022 06:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। इस रेखा के दोनों तरफ पश्तून समुदाय का बसेरा है। अफगानिस्तान का कहना है कि पश्तून समुदाय पारंपरिक तौर पर अफगान मूल के हैं और वे जहां रहते हैं, वह क्षेत्र हमारा है।
विज्ञापन
तालिबान (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की सीमा को लेकर तालिबान और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल, इमरान सरकार ने हाल ही में अफगान तालिबान से अपनी दोस्ती पर भरोसा करते हुए डूरंड लाइन पर कंटीले तार लगाने शुरू कर दिए थे। हालांकि, इस पर नाराज तालिबान के लड़ाकों ने सीमा पर पहुंचकर सारे बाड़े उखाड़ दिए। अब इस मामले में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान आया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान की सीमा तय करने का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए वह कंटीले बाड़े नहीं लगा सकता। 
विज्ञापन


बयान में आगे चेतावनी देते हुए कहा गया कि पाकिस्तान को डूरंड लाइन में तार लगाकर जनजातीयों को दोनों तरफ बांटने की कोशिश बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। इस रेखा के दोनों तरफ पश्तून समुदाय का बसेरा है। अफगानिस्तान का कहना है कि पश्तून समुदाय पारंपरिक तौर पर अफगान मूल के हैं और वे जहां रहते हैं, वह क्षेत्र हमारा है। पाकिस्तान को इस पर फैसले का कोई अधिकार नहीं है। 

इसी के चलते तालिबान अंग्रेजों की तरफ से तय की गई डूरंड लाइन को नहीं मानता, जिसे पाकिस्तान अपने और अफगानिस्तान के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा तय कराने की कोशिश में है। हालिया दिनों में तालिबान ने पाकिस्तान को कई मोर्चों पर झटका दिया है। सीमा विवाद ऐसा ही एक मुद्दा है, जिस पर उसने इमरान सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी देना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें