32 साल पहले नेशनल ज्याॉग्राफिक की एक फोटो के चलते अफगानिस्तान की जंग में मोनालिसा नाम से प्रसिद्ध 'अफगानी गर्ल' शरबत बीबी को करप्शन के आरोप में पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया। शरबत बीबी की गिरफ्तारी पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने की ।फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) के सूत्रों के मुताबिक, बीबी पर आरोप है कि उन्होंने नेशनल आईडेंटिटी कार्ड बनाने की कम्प्यूटराइज्ड प्रॉसेस में जालसाजी की। बीबी के पास से पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों के नेशनल आईडेंटिटी कार्ड मिले हैं।
बीबी पर पाकिस्तान दंड संहिता की घारा 419, 420 और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के निषेध की धारा 5 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईए के एक अधिकारी ने बताया कि जिस अफसर ने उनका आईडेंटिटी कार्ड बनाया, उसे जमानत मिल गई, लेकिन बीबी अभी पुलिस हिरासत में ही हैं।
शरबत बीबी ने दावा किया था कि उनके दो बेटे हैं। जबकि जांच में पता चला कि उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बीबी ने पेशावर में अपने घर का जो पता दिया था, वहां मौजूद लोगों ने भी इस बात से इनकार किया कि शरबत बीबी को दो बेटे हैं।