नीरव मोदी ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूत करने के लिए देश के जाने माने वकील को नियुक्त किया है। उन्होंने 2जी स्पैक्ट्रम केस लड़ने वाले एडवोकेट विजय अग्रवाल को अपना वकील बनाया है।एडवोकेट विजय अग्रवाल ने 2जी केस के कई आरोपियों की तरफ से केस लड़ा था और उन्हें जीत मिली थी।
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक
नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है।
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने महाघोटाले के बाद वित्त मंत्रालय और पीएनबी के मैनेजमेंट को तलब किया है। वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि मार्च 2017 तक देश की समस्त बैंकों ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की कंपनियों को करीब 176 अरब रुपये की बैंक गारंटी और लोन दे रखा था।