फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन का प्रारूप तैयार, मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Sat, 06 Oct 2018 03:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कानून मंत्रालय से कहा है कि दागी उम्मीदवारों पर दर्ज मामलों की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए प्रकाशित होने वाले विज्ञापन का प्रारूप तैयार है। मंत्रालय जांच कर उसकी मंजूरी दे।सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा था कि चुनाव लड़ने वाले आपराधिक छवि के उम्मीदवारों के बारे में अखबारों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बार-बार विज्ञापन प्रकाशित किया जाए ताकि जनता को उनके बारे में पता चल सके। विधि मंत्री का विधायी विभाग, जो चुनाव आयोग का नोडल एजेंसी भी है, विज्ञापन के प्रारूप की जांच करेगा। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग चाहता है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव से पहले विज्ञापन के प्रारूप को मंजूरी मिल जाए। विधि विभाग की मंजूरी मिलने के बाद इसके इस्तेमाल के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें