फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाने का आडवाणी ने किया स्वागत, बताया सरकार का ऐतिहासिक कदम

Mon, 05 Aug 2019 08:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी(फाइल फोटो)
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी स्वागत किया है। आडवाणी ने इसे अभूतपूर्व कदम बताया है। धारा 370 के खिलाफ आंदोलन के सक्रिय नेता रहे आडवाणी ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए यह एक बहादुरी भरा कदम है।

विज्ञापन


आडवाणी ने कहा कि जनसंघ के दौर से ही इस धारा को जम्मू-कश्मीर से हटाना हमारी विचारधारा का हिस्सा रहा है और इस कदम से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विकास को बल मिलेगा।

गृह मंत्री ने पेश किया संकल्प 

बता दें कि विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध के बीच सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने संबंधी एक संकल्प और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर व लद्दाख में विभाजित करने के प्रावधान वाला एक विधेयक पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने साथ ही जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 भी पेश किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हमेशा से ही अस्थायी रहा है और पहले की सरकारों ने राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में और वोट बैंक की राजनीति के चलते इसे नहीं हटाया। गृह मंत्री ने कहा कि न तो हम वोट बैंक चाहते हैं और न ही हमारे अंदर राजनीतिक इच्छा शक्ति का अभाव है। 

इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने संबंधी एक संकल्प और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख में विभाजित करने के प्रावधान वाले विधेयक का विरोध किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें