फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा, मिजोरम के 40 में से 36 विधायक हैं करोड़पति

Thu, 13 Dec 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजवाल
विज्ञापन
एमएनएफ कार्यकर्ता - फोटो : PTI
विज्ञापन

11 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आए थे। उत्तर पूर्व के राज्य मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट को जीत मिली है। राज्य के 40 में से नवनिर्वाचित 36 विधायक करोड़पति हैं। जबकि विधानसभा सदस्यों की औसत संपत्ति 3 करोड़ रुपये से बढ़कर 5 करोड़ रुपये हो गई है। यह खुलासा बुधवार को आई एक अध्ययन रिपोर्ट एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) में हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि नई विधानसभा में एक भी महिला विधायक नहीं है। मिजो नेशनल फ्रंट से 22 करोड़पति विधायक हैं। पार्टी को चुनाव में बहुमत हासिल हुआ है और उसके 26 विधायकों को जीत मिली है। इस निवर्तमान सदन में 30 विधायक करोड़पति थे। एडीआर का कहना है कि नवनिर्वाचित विधानसभा में शामिल करोड़पति विधायकों में पांच कांग्रेस से, आठ निर्दलीय और एक भाजपा से हैं। इन सभी के द्वारा घोषित की गई संपत्तियों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। 

रिपोर्ट में कहा गया, 2018 में मिजोरम विधानसभा चुनावों में हर विधायक की संपत्ति 4.84 करोड़ रुपये है। वहीं 2013 में प्रति विधायक औसत संपत्ति 3.10 करोड़ रुपये थी। ऐसे 9 विधायक हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ से ऊपर की है। एडीआर का कहना है कि दो विधायकों ने अपनी संपत्ति 10-50 लाख के बीच घोषित की है। एमएनएफ के 26 विधायकों की औसत संपत्ति से 4.97 करोड़ रुपये और कांग्रेस के पांच विजेता उम्मीदवारों की संपत्ति 5.13 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


आठ निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 4.39 करोड़ रुपये है। वहीं भाजपा के टिकट से बने अकेले विधायक की घोषित संपत्ति 3.31 करोड़ रुपये है। आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में एडीआर का कहना है कि एमएनएफ के केवल दो विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज हैं। वहीं निवर्तमान सदन नें किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं था। वहीं पांच विधायक 5वीं से 12वीं के बीच पढ़े हैं। वहीं 29 विधायकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे ऊपर की बताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें