फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADR Report: 4340 करोड़ के चंदे के साथ शीर्ष पर भाजपा, 50 फीसदी किया खर्च; कांग्रेस को मिले 1225 करोड़

Tue, 18 Feb 2025 05:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसका केवल 50.96 फीसदी (2,211.69 करोड़ रुपये) खर्च किए। वहीं, कांग्रेस को 1,225.12 करोड़ रुपये मिले। उसने 83.69 फीसदी यानी 1,025.25 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा 4340.47 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह राशि छह राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे का 74.57 फीसदी है। भाजपा ने प्राप्त राशि का 50 फीसदी खर्च किया है।

विज्ञापन


चुनाव से संबंधित विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4,340.473 करोड़ रुपये की आय घोषित की, लेकिन इसका केवल 50.96 फीसदी (2,211.69 करोड़ रुपये) खर्च किए। वहीं, कांग्रेस को 1,225.12 करोड़ रुपये मिले। उसने 83.69 फीसदी यानी 1,025.25 करोड़ रुपये खर्च किए।

चुनावी बॉन्ड से किस पार्टी को मिला कितना चंदा
राष्ट्रीय दलों की आय का एक बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त चंदे से आता है। भाजपा को सबसे अधिक 1,685.63 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 828.36 करोड़ रुपये और आम आदमी पार्टी (आप) को 10.15 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इन तीनों राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनावी बॉन्ड योजना के माध्यम से 2,524.1361 करोड़ रुपये जुटाए, जो उनकी कुल आय का 43.36 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4507 करोड़ के चुनावी बॉन्ड भुनाए
विभिन्न राजनीतिक दलों ने 4,507.56 करोड़ के चुनावी बॉन्ड भुनाए। इसमें राष्ट्रीय दलों का हिस्सा 55.99 फीसदी यानी 2,524.1361 करोड़ रहा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें