फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआर: शिवसेना समेत 14 दलों को चुनावी बॉन्ड से 50 फीसदी चंदा, टीआरएस को मिले 130 करोड़ रुपये

Tue, 12 Oct 2021 05:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, 42 में से चुनावी बॉन्ड से मिले चंदे की घोषणा करने वाले 14 क्षेत्रीय दलों में टीआरएस, टीडीपी, वाईएसआर-सी, बेजेडी, डीएमके, शिवसेना, आप, जेडीयू, एसपी, जेडीएस, एसएडी, एआईएडीएमके, आरजेडी और जेएमए शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
चुनावी बॉन्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक शिवसेना, आप, डीएमके और जेडीयू सहित चौदह क्षेत्रीय दलों ने 2019-20 में 447.49 करोड़ रुपये का चंदा चुनावी बॉन्ड के जरिये हासिल करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह रकम इन पार्टियों की आय के 50.97 फीसदी के बराबर है। पोल राइट ग्रुप की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019-20 में देशभर के 42 क्षेत्रीय दलों की कुल आय 877.957 करोड़ रुपये थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 42 में से चुनावी बॉन्ड से मिले चंदे की घोषणा करने वाले 14 क्षेत्रीय दलों में टीआरएस, टीडीपी, वाईएसआर-सी, बेजेडी, डीएमके, शिवसेना, आप, जेडीयू, एसपी, जेडीएस, एसएडी, एआईएडीएमके, आरजेडी और जेएमए शामिल हैं। 
विज्ञापन


टीआरएस अव्वल, मिले 130.46 करोड़ रुपये
क्षेत्रीय दलों में टीआरएस 130.46 करोड़ रुपये की आय के साथ शीर्ष पर है। यह रकम सभी दलों की कुल आय के 14.86 फीसदी के बराबर है। शिवसेना ने 111.403 करोड़ रुपये की आय हासिल की है। वहीं वाईएसआर-सी ने 92.739 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें