फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 2 यूनिवर्सिटी के VC से नाखुश है HRD मंत्रालय, जांच के लिए राष्ट्रपति को लिखा लेटर

Tue, 04 Oct 2016 02:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रपति से मांग की है कि इलाहाबाद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के खिलाफ जांच कराने का आदेश दें। 
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रपति भवन को भेजे गए प्रपोजल में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति जमीरूद्दीन शाह और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति आर एल हंगलू के खिलाफ वित्तीय, प्रशासकीय और अकादममीक अनियमितता की जांच की मांग की गई है।

बताते चलें कि जहां जमीरूद्दीन शाह की साल 2012 में यूपीए की सरकार में नियुक्ति हुई थी। वह यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जा हटाने की सरकार के हलफनामे का विरोध करने के बाद से ही निशाने पर हैं। वहीं हंगूल की नियुक्ति स्मृति ईरानी के कार्यकाल में हुई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मानव संसाधव विकास मंत्रालय को दोनों कुलपतियों के खिलाफ कई मामलों में अनियमितता की शिकायत मिली है।
 
विज्ञापन

दोनों कुलपतियों पर लगे हैं ये आरोप

प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : PTI
हंगूल के ऊपर ओएसडी और स्पोर्ट्स ट्रेनर की गलत नियुक्ति, अपने सुरक्षा के नाम पर हर महीने 10 लाख रुपए खर्च करने और कुलपति के क्वार्टर की मरम्मत के नाम पर 70 लाख रुपए खर्च करने का आरोप लगा है। वहीं, अंडर ग्रेजुएट कोर्स, पोस्ट ग्रेजुएट और रिसर्च प्रोग्राम के इंट्रेस टेस्ट में अनियमिततता का भी आरोप लगा है। वहीं उनपर कुव्यवस्था और लैंगिक असुरक्षा समेत यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ने का भी आरोप लगा है।


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति पर भी प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की जगह असिस्टेंट प्रोफेसर को बहाल करने और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से जममा किए गए फंड को सर सैय्यद एजुकेशनल फाउंडेशन नाम के एक प्राइवेट ट्रस्ट को ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। वहीं, कैंपस में कानून-व्यवस्था को ध्वस्त करने के भी आरोप हैं। इसके अलावा शाह पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को नियुक्त करने का भी आरोप है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें