फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अविवाहित मुख्यमंत्री’ क्लब में शामिल हुए यूपी के CM योगी आदित्यनाथ

Sun, 19 Mar 2017 09:13 PM IST
amarujala.com, presented By: मोहित
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
देश में अविवाहित मुख्यमंत्रियों के क्लब में एक और सदस्य की एंट्री हो गई है। संन्यासी से राजनेता बने महंत आदित्यनाथ (44) ने रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (62), असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (54), ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (70) की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। कट्टर हिंदूवादी छवि वाले आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य के दूसरे अविवाहित मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले मायावती (61) भी यह दायित्व संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन


फिलहाल नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (62) को छोड़कर शेष सभी अविवाहित मुख्यमंत्री भाजपा से हैं। देश के कुछ और अविवाहित नेताओं की बात करें तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (46) ने भी अभी तक शादी नहीं की है। 

भाजपा की एक और फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री उमा भारती (57) भी अविवाहित हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी अविवाहित हैं। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने भी शादी नहीं की। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आजीवन सांसारिक बंधन से दूर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें