फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सौगात-ए-मोदी योजना पर आदित्य ठाकरे ने भाजपा को घेरा, महायुति से उद्धव के अलग होने पर कही ये बात

Tue, 25 Mar 2025 06:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 32 लाख मुस्लिम परिवारों के लिए सौगात ए मोदी अभियान शुरू किया है। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने महायुति से शिवसेना उद्धव के अलग होने और कुणाल कामरा के विवादित बयान को लेकर बात की। 
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे, विधायक, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने सौगात ए मोदी योजना को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि  यह भाजपा का पाखंड है। इसके अलावा उन्होंने महायुति से शिवसेना उद्धव के रिश्ते खराब होने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। आदित्य ठाकरे ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर भी बयान दिया। 
विज्ञापन


भाजपा के सौगात-ए-मोदी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि कोई दूसरा करे तो वह कहते हैं कि करेक्टर ढीला है और खुद करें तो सब चल जाता है। भाजपा की ये भूमिका केवल चुनाव के लिए होती है। भाजपा का हिंदुत्व सिर्फ चुनाव के लिए होता है। उन्होंने कहा कि कोई पाकिस्तान में मैच देखने जाता है, यह सही है। लेकिन हमारे देश में विपक्षी नेता जो करते हैं वह गलत है। 
 

शिवसेना-भाजपा के रिश्ते खराब होने पर शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि गठबंधन किसने तोड़ा? केंद्र सरकार में तो हम शामिल थे, यहां भी हम शामिल होने वाले थे, लेकिन बाद में अरुण जेटली का फोन आया, हमारी पुरानी दोस्ती थी। पुराने भाजपा के जो हमारे रिश्ते थे, उसका आदर करते हुए हम वापस उस सरकार में गए। उन्होंने कहा कि अब हम महायुति तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन भाजपा ने गठबंधन तोड़ा था। तब भी हम हिंदू थे, आज भी हम हिंदू हैं। लेकिन गठबंधन तोड़ने का मकसद भाजपा का था। अब इस मुद्दे पर बात करने के बाद कुछ भी नहीं बदला जा सकता। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश', कुणाल कामरा ने नया वीडियो जारी करके फिर शिवसेना पर कसा तंज
विज्ञापन

 
कुणाल कामरा मामले पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैंने वो वीडियो नहीं देखा है, लेकिन आपने यह देखा होगा कि आखिर मिर्ची लगी किसे? कुणाल कामरा ने किसे ध्यान में रखकर बोला, यह जग जाहिर है। इसलिए उन्होंने (शिंदे समर्थकों ने) तोड़फोड़ कर दी। उससे ज्यादा गंभीर बात यह है कि जब एकनाथ शिंदे की ही पार्टी के नेता उनकी तुलना सांप से कर दें तो कुणाल कामरा या कोई और हो, क्या फर्क पड़ता है। जब तोड़फोड़ हुई, तब वहां कुछ पुलिसकर्मी भी थे। उनसे पूछताछ होनी चाहिए कि उन्होंने घटना को रोका क्यों नहीं। नागपुर में जैसा हुआ है कि जिसने तोड़फोड़ की, उनसे नुकसान भरपाई होगी, उसी तरह मुंबई में तोड़फोड़ करने वाले मवालियों से क्या नुकसान भरपाई होगी?

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें