फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में एडीबी ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दी

Tue, 28 Apr 2020 04:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत सरकार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत सरकार के लिए 1.5 अरब डॉलर के लोन को मंजूरी दे दी है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए एडीबी ने भारत के लिए 1.5 अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


ऋण को बीमारी की रोकथाम के साथ-साथ गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक संरक्षण जैसी प्राथमिकताओं में तत्काल सहयोग के लिए मंजूर किया गया है। एडीबी के अध्यक्ष मात्सुगु असकावा ने कहा कि इस अभूतपूर्व चुनौती से निबटने के लिए हम भारत सरकार का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। 
 


उन्होंने कहा कि बड़े पैकेज में से ये रकम तुरंत मदद के लिए दी जा रही है। एडीबी भारत की आपातकालीन जरूरतों में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम स्वास्थ्य क्षेत्र और गरीबों, अनौपचारिक श्रमिकों, छोटे तथा मझोले उद्योगों और वित्तीय क्षेत्र पर इस महामारी के आर्थिक प्रभाव को कम करने में मदद के लिए 2.2 अरब अमेरीकी डॉलर की तत्काल सहायता देने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें