फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 : 12 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए है 'कोवोवैक्स', सीरम के सीईओ पूनावाला ने दी सफाई

सार

एक दिन पहले पूनावाला ने एलान किया था कि अब भारत में बच्चों के लिए कोवोवैक्स उपलब्ध है। इसके बाद यह सवाल उठे थे कि क्या यह वयस्कों के लिए भी है या नहीं। 
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरम इंस्टीट्यूट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कंपनी द्वारा तैयार 'कोवोवैक्स' को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा है कि कोविड रोधी टीका कोवोवैक्स 12 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए उपलब्ध है। 

विज्ञापन

पूनावाला ने कहा कि कई लोगों ने पूछा था कि क्या कोवोवैक्स वयस्कों के लिए है? इस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हां, यह 12 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए है। एक दिन पहले उन्होंने एलान किया था कि अब भारत में बच्चों के लिए कोवोवैक्स उपलब्ध है। इसके बाद यह सवाल उठा था कि यह वयस्कों के लिए भी है या नहीं?

सीरम के सीईओ ने कहा कि यह भारत में निर्मित एकमात्र वैक्सीन है जो यूरोप में भी बेची जाती है और इसकी प्रभावशीलता 90 फीसदी तक है। यह हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए एक और टीका उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। पिछले हफ्ते, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोवोवैक्स COVID-19 वैक्सीन को 12-17 आयु वर्ग के लिए मंजूरी दी थी। इससे पहले गत वर्ष दिसंबर में केंद्र सरकार ने आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


इस बीच, ट्विटर पर कई लोगों ने शिकायत की कि 18 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों के लिए कोविन ऐप (Cowin App) पर कोवोवैक्स का विकल्प उपलब्ध नहीं है। एक यूजर ने लिखा 'अगर 18 और उससे ऊपर के टैब का चयन किया जाता है तो कोविन पर इस वैक्सीन का विकल्प नहीं आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें