फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार के 72,000 करोड़ रुपए दबाए बैठे हैं अडाणी'

Thu, 05 May 2016 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अडाणी समूह का विशेष रूप से जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस व्यापारिक समूह और उसकी कंपनी पर 72 हजार करोड़ रुपये बकाया - फोटो : PTI
विज्ञापन
राज्‍य सभा में जनता दल यूनाइटेड के सांसद पवन वर्मा ने गुरुवार को सरकारी बैंकों के औद्योगिक घरानों पर बकाए कर्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने देश के बड़े बकाएदारों के नाम लेते हुए व्यापारिक समूहों पर सीधे तौर पर हमला बोला। उन्‍होंने अडाणी समूह का विशेष रूप से जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इस व्यापारिक समूह और उसकी कंपनी पर 72 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। साथ ही कंपनी को अभी भी कई अन्य तरीकों से मदद मिल रही है।
विज्ञापन


शून्‍य काल में यह मुद्दा उठाते हुए पवन वर्मा ने कहा कि 'सरकारी बैंकों पर ऐसे लोगों को लोन देने के लिए दबाव डाला जाता है जो कर्ज चुका पाने में सक्षम नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकारी बैंकों का लगभग 5 लाख करोड़ रुपये बकाया है। इसमें से करीब 1.4 लाख करोड़ रुपये का कर्ज तो पांच कंपनियों पर है। उन्होंने कंपानियों का नाम लेते हुए कहा कि यह कंपनियां लेंको, जीवीके, सुजलोन एनर्जी, हिंदुस्‍तान कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी और खास तौर पर अडाणी ग्रुप व अडाणी पावर हैं।’

उन्‍होंने उच्च सदन में बकाएदारों की पूरी रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा कि अडाणी ग्रुप नाम के इस समूह पर लगभग 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। उन्होंने संसद में किसानों के कर्ज को लेकर भी उठे प्रश्न पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि कल सदन में बताया गया था कि किसानों के ऊपर  72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है जबकि सिर्फ अडाणी समूह पर ही इतना कर्जा बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें