फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mimi Chakraborty: टीएमसी की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, मिला 20 लाख का मानहानि नोटिस

Thu, 19 Feb 2026 03:20 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती पर इवेंट ऑर्गनाइजर तनय शास्त्री ने फर्जी तरीके से उत्पीड़न के आरोप लगाने को लेकर पलटवार किया। तमय शास्त्री ने मिमी चक्रवर्ती को मानहानि नोटिस भेजने के साथ ही अदालती कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि ये पूरा विवाद बीते महीने उत्तर 24 परगना के  बोंगांव में एक कार्यक्रम से जुड़ा है।
विज्ञापन
पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती को कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह विवाद उस मामले से जुड़ा है, जिसमें शास्त्री पर पहले उत्पीड़न का आरोप लगा था। 
विज्ञापन


तनय शास्त्री ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख रुपए का हर्जाना देने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए नोटिस भेजा है। इस पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इवेंट ऑर्गनाइजर ने किया क्या दावा?
मीडिया से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती को 2 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। उनका आरोप है कि अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, इसलिए उनसे राशि लौटाने को कहा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2: केरल सीएम विजयन ने किया फिल्म का विरोध, कहा सांप्रदायिक एजेंडे फैलाने की कोशिश

उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराकर उनकी छवि खराब की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत तक में जाना पड़ा। शास्त्री ने कहा कि अगर अभिनेत्री माफी नहीं मांगतीं या 20 लाख रुपए का भुगतान नहीं करतीं, तो अगले दो-तीन दिनों में अदालत में मानहानि का मामला दायर किया जाएगा।

आरोपों पर क्या बोलीं मिमी चक्रवर्ती?
यह पूरा विवाद पिछले महीने बोंगांव में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है, जो उत्तर 24 परगना जिले में स्थित है। उस कार्यक्रम में मिमी चक्रवर्ती को अंतिम प्रस्तुति देनी थी। मिमी चक्रवर्ती का आरोप है कि रात 12 बजे के बाद कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति नहीं होने के कारण तनय शास्त्री ने उन्हें मंच से हटा दिया और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: Bengal: रामकृष्ण परमहंस के लिए 'स्वामी' शब्द पर सीएम ममता बनर्जी ने जताई आपत्ति, चुनाव से पहले छिड़ी नई बहस
विज्ञापन


दूसरी ओर, तनय शास्त्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिनेत्री समय पर नहीं पहुंचीं और उन्होंने केवल विनम्रतापूर्वक मंच छोड़ने का अनुरोध किया था, किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया गया।

तनय शास्त्री को भेजा गया था न्यायिक हिरासत में  
जांच के दौरान पुलिस जब शास्त्री के घर पहुंची तो उन्होंने कथित रूप से जांच में बाधा डाली। इसके बाद उन्हें और उनके दो सहयोगियों को उत्पीड़न और पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद वे एक सप्ताह से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहे और 11 फरवरी को उन्हें जमानत मिली। अब मानहानि नोटिस के साथ दोनों पक्षों के बीच एक नई कानूनी लड़ाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें