मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। बिल्डर पर भारतीय सिने जगत के मशहूर अभिनेता
दिलीप कुमार के उपनगर बांद्रा स्थित बंगले पर कथित रूप से कब्जा करने की कोशिश का आरोप है। अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बिल्डर समीर भोजवानी ने उन दो भूखंडो पर अपना झूठा दावा किया था, जिन पर दिलीप कुमार का बंगला बना है। दिलीप कुमार का बंगला बांद्रा के पाली हिल इलाके में है।
पुलिस को संदेह है कि बंगले पर कब्जे के लिए भोजवानी ने कुछ दस्तावेज जालसाजी कर बनवाए थे। पुलिस आयुक्त पराग मानेरे ने कहा कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पुलिस में भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को बिल्डर भोजवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पढ़ें- नैन लड़ जइहैं...माशूका को देखने की ऐसी तड़प और कहां
म इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। शिकायत के अनुसार दिग्गज अभिनेता ने बंगला के लिए जमीन 1953 में 1.40 लाख रुपये में खरीदी थी। मामला दर्ज होने के बाद सोमवार को ही भोजवानी के बांद्रा स्थित आवास पर छापे मारे गए, जहां से चाकू और डैगर समेत हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल भोजवानी फरार हैं।