प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के बारे में आप काफी कुछ जानते होंगे। इससे संबंधित कई साक्षात्कार भी आपने देखे होंगे। अब अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष इंटरव्यू लिया है। इस इंटरव्यू में अक्षय प्रधानमंत्री से राजनीति से इतर उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में सवाल करते नजर आएंगे। अक्षय प्रधानमंत्री से पूछते हैं- आप मेरी तरह मां के साथ क्यों नहीं रहते? इस पर मोदी कहते हैं- मैं काफी कम उम्र में ही घर-परिवार छोड़ चुका हूं।
Do you ever wonder whether PM Modi manages to laugh during the heat of the election campaign? You’ll get the answer tomorrow at 9am @ANI, in an informal and non-political conversation that I got the chance to do with @narendramodi ji. Do watch! pic.twitter.com/pczNar7k3A
कुछ ही पलों में इन ट्वीट्स पर लगभग एक हजार से ज्यादा रीट्वीट और लाइक्स आए थे। सोशल मीडिया पर ये खबरें भी फैलने लगी थी कि अक्षय कुमार राजनीति का दामन थामने जा रहे हैं। यूजर्स यह भी अंदाजा लगा रहे थे कि अक्षय भी अपनी को-स्टार उर्मिला मातोंडकर की तरह राजनीति में उतरने करने जा रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार ने कुछ वीडियो शेयर कीं, जिनमें वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग के लॉन में सवाल-जवाब करते दिख रहे हैं। पीएम मोदी और अक्षय के बीच बातचीत का यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला। दोनों के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान यह एक गैर-राजनीतिक वार्ता थी, जो बुधवार (24 अप्रैल) सुबह 9 बजे प्रसारित होगी।
Do you ever wonder whether PM Modi manages to laugh during the heat of the election campaign? You’ll get the answer tomorrow at 9am @ANI, in an informal and non-political conversation that I got the chance to do with @narendramodi ji. Do watch! pic.twitter.com/pczNar7k3A
While the whole country is talking elections and politics, here’s a breather. Privileged to have done this candid and COMPLETELY NON POLITICAL freewheeling conversation with our PM @narendramodi . Watch it at 9AM tomorrow via @ANI for some lesser known facts about him! pic.twitter.com/Owji9xL9zn
गौरतलब है कि जब देश के कुछ हिस्सों में तीसरे चरण के चुनाव हो रहे थे तो इस बीच अक्षय ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था 'देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बहुत शानदार गैर-राजनीतिक बातचीत समाप्त हुई, कल 9 बजे इसे देखिएगा।' पीएम मोदी और अभिनेता के बीच बातचीत की ये चार वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर जारी की गईं थी जब पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के लिए रैली में व्यस्त थे।
Grateful for all the interest shown in my previous tweet but just clarifying in light of some wild speculation, I am not contesting elections.