अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (फाइल फोटो)
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बेहद करीबी सहयोगी माने जाने वाले नीलेश पराडकर और 13 अन्य लोगों को तटीय महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। डॉन के एक कथित गुर्गे नीलेश पराडकर के ऊपर मुंबई में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंधुदुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि नीलेश, कनावली के एक होटल में आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने छापा मारकर उसे और उसके सहयोगियों को हिरासत में लिया। लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा, कनावली विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का गढ़ है।
पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेडाम ने कहा कि ‘14 अन्य लोगों को (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने के लिए कहा गया क्योंकि वे स्थानीय निवासी नहीं हैं। सिंधुदुर्ग में उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।’