मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कॉलेज टीचर उस समय घायल हो गयी जब दो बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। हबीबगंज पुलिस स्टेशन इंचार्ज रविंद्र यादव ने बताया कि यह घटना सुबह नौ बजे की है जब वह कॉलेज जा रही थी।
अब तक बाइकसवारों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के समय एक बाइक सवार ने अपना मुंह धक रखा था तो दूसरे ने बुर्का पहना था। यह भी साफ नहीं हो सका है कि बुर्का पहने बाइक सवार पुरुष था या महिला। कॉलेज टीचर काफी जल गयी है, लेकिन उसकी हालत अभी स्थिर बतायी जा रही है।
पुलिस ने दो अनजान लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही दोनों को पकड़ने के लिए भी प्रयास तेज कर दिये गए हैं।