फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण का दावा, कोरोना के इलाज के लिए आयुर्वेदिक दवा तैयार 

Sat, 13 Jun 2020 09:31 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण - फोटो : ANI
विज्ञापन

पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने शनिवार को दावा किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने और संक्रमितों को ठीक करने की आयुर्वेदिक दवा तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दवा का पहले चरण में क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है। इसका सौ फीसदी नतीजा आया है। सैकड़ों मरीज इस दवा से ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में ठीक हुए मरीजों के डेटा के साथ सारे सबूत दुनिया के सामने रखेंगे। 

विज्ञापन




आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जब कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था तो हमने वैज्ञानिकों की टीम शोध के लिए लगा दी थी। इन वैज्ञानिकों ने कोरोना से लड़ने, उसे फैलने और ठीक करने के लिए जड़ी-बूटियों की पहचान की। इन्हें पूरी प्रक्रिया के लिए तैयार करने के बाद ही ट्रायल किया गया। हमने सैकड़ों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ये दवा दी और इसका 100 फीसदी नतीजा आया।
   

बालकृष्ण ने कहा कि जिन कोरोना संक्रमितों को ये दवा दी गई उनमें 70 से 80 फीसदी मरीज महज पांच से छह दिन में ठीक हुए हैं। सभी मरीज दवा लेने के अधिकतम 14 दिन के भीतर ही स्वस्थ हो गए। ऐसे सभी मरीज बाद में कोरोना निगेटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को भी यह दवा दी गई और वह भी स्वस्थ हो गए। मरीजों की कफ, बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसी गंभीर समस्या भी दूर हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना का इलाज आयुर्वेद से 100 फीसदी संभव है। हमें क्लिनिकल ट्रायल में सफलता मिली है। अब क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल कर रहे हैं। अभी तक इसमें भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं। आने वाले तीन-चार दिनों में हम इसका पूरा विवरण दुनिया के सामने सबूतों के साथ रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें