फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को छत से फेंकने वाले को गिरफ्तारी के चंद मिनटों में ही मिली जमानत

Wed, 06 Jul 2016 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dog
विज्ञापन
कुत्ते को छत से फेंकने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों गौतम सुदर्शन, और आशीष पाल को गिरफ्तारी के चंद मिनट के भीतर ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब हफ्ते भर पहले आरोपी गौतम सुदर्शन ने एक कुत्ते को छत से फेंकते हुए वीडियो शूट कराया था। इस वीडियो को उनके दोस्त आशीष पाल ने शूट किया था। मंगलवार को यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया था। 

वीडियो के वायरल होने के बाद ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल ने आरोपियों और घटना की सही जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए बतौर इनाम देने की घोषणा की थी। जिसके बाद इन आरोपियों  पहचान हुई और आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन








 
विज्ञापन

'कुत्ते की हालत देखकर दिल बैठ जाता है'

dog
तीन मंजिला इमारत की छत से फेंके गए कुत्ते की जान आखिरकार बच गई है। यह मामला चेन्नई का है। सोशल मीडिया पर कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक एनजीओ की नजर घटना पर गई। इसके अलावा देशभर की मीडिया में पशु हिंसा की इस वारदात को प्रमुखता से जगह मिली, जिससे इस वारदात के बारे में सही जानकारी मिल सकी।

मीडिया खबरों के मुताबिक पशु अधिकारों के लिए काम कर रहे समाजसेवी श्रवण कृष्णन ने गोद लिए हुए कुत्ते की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की और उसकी सलामती की खबर दी। 

कृष्णन के मुताबिक कुत्ते की पीछे की टांगे चोटिल हुई हैं, जिससे वह चल नहीं पा रहा है। कृष्णन ने कहा कि चोटिल कुत्ता अब भी अपनी पूंछ हिलाकर अपने ऊपर हुए जुल्म की गवाही दे रहा है, ये देख उनका दिल बैठा जाता है। कृष्णन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें