फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: आईआईटी बॉम्बे में मोहाली जैसा कांड, पाइप से चढ़कर गर्ल्स वाशरूम में झांक रहा कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 06:59 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
IIT BOMBAY - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई आईआईटी में भी मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसा कांड सामने आया है। पवई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT-B) में कैंटीन का 21 वर्षीय कर्मचारी गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में ताकझांक करता पकड़ा गया है। छात्राओं ने कर्मचारी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। हालांकि पुलिस के मुताबिक इस आरोप की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


आरोपी पाइप के सहारे इमारत पर चढ़ा
पुलिस ने कहा कि पवई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT-B) में कैंटीन के एक 21 वर्षीय कर्मचारी को मंगलवार को एक छात्रावास की इमारत के महिला वॉशरूम में झांकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की रात की कैंटीन के एक कर्मचारी पिंटू गरिया ने रविवार रात इमारत की एक पाइप पर चढ़कर महिला वॉशरूम में झांक रहा था। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे छात्रों की सतर्कता के कारण जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 22 वर्षीय एक महिला ने पवई पुलिस से संपर्क किया और गरिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया और संस्थान के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 सी के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति के पास मौजूद मोबाइल फोन में छात्रावास की महिलाओं का कोई वीडियो या चित्र नहीं था। 
विज्ञापन

 


वीडियो शेयर करने की जानकारी नहीं 
अधिकारी ने कहा कि संस्थान को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आरोपी द्वारा किसी तरह का फुटेज शेयर किया गया है। वहीं, पोवाई पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग की बात सामने नहीं आई है। हालांकि आरोपी बाथरूम की खिड़की से झांकता हुआ पकड़ा गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल 
बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद शनिवार आधी रात को छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था अगले दिन भी जारी रहा था।पुलिस के काफी समझाने के बाद ही छात्र प्रदर्शन खत्म करने पर राजी हुए थे। पुलिस ने वीडियो शूट कर अपने शिमला में अपने दोस्त को भेजने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार किया था। बाद में चंडीगढ़ पुलिस ने उसके दोस्त और कथित रूप से वीडियो वायरल करने के आरोपी सन्नी को भी शिमला में गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें