फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 32 प्रवासी मजदूर घायल, चार की मौत

Sun, 17 May 2020 10:26 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/बड़वानी
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश के विभिन्न राज्यों से पलायन कर रहे प्रवासी मजदूरों के साथ दुर्घटना की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को ऐसी ही खबरें, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से सामने आई, जहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 32 लोग घायल हो गए और चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भी एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहली घटना पश्चिम बंगाल की है, जहां जलपाईगुड़ी जिले के धुपगुड़ी के पास रविवार सुबह एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बस में सवार 32 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की है। जहां एक प्रवासी मजदूर, उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों की टैंकर ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ये चारों लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे।
 
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में पांच लोग घायल
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कालांबोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें