फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: गुजरात और तेलंगाना में अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, छह घायल; यहां पढ़ें

Mon, 04 Mar 2024 06:08 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा/वानापर्थी

सार

गुजरात और तेलंगाना के दो अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में सड़क किनारे खड़े ट्रक पर तेज रफ्तार कार जा टकराई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात और तेलंगाना के अलग-अलग हादसों में 10 लोग की मौत हुई। गुजरात के वडोदरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

 

तेज रफ्तार कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर
हादसे पर जानकारी देते हुए गुजरात के डिविजन फायर ऑफिसर निकुंज आजाद ने कहा कि हमें एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली, बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। 


तेलंगाना में भी पांच लोगों ने सड़क हादसे में गंवाई जान
तेलंगाना के वानापर्थी जिले के कोथकोटा थाने क्षेत्र में भी सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और छह लोग घायल हो गए। घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। कोठाकोटा पुलिस स्टेशन के उप निरीक्षक मंजूनाथ रेड्डी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें