फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: आपस में टकराईं छह गाड़ियां, ट्रक व ट्रेलर के बीच पिसी कार, तीन ने मौके पर ही तोड़ा दम

Mon, 18 Oct 2021 09:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

मुर्गियों से भरे ट्रक से पहले कार टकराई उसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कार में टक्कर मारी। इससे कार बुरी तरह से पिचक गई और तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दर्दनाक हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं, जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  

विज्ञापन


एक के बाद एक टकराती रहीं गाड़ियां 
दुर्घटना एक्सप्रेस वे पर बोरघाट के समीप हुई। इसमें तीन कार, एक ट्रक, एक टेम्पो और एक ट्रेलर आपस में टकराते चले गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और ट्रेलर के बीच में कार फंस गई और बुरी तरह पिचक गई। मृतकों में शामिल तीनों लोग कार में ही सवार थे। फिलहाल तीनों मृतकों के शवों को अभी तक कार से निकाला नहीं जा सका है।

लगा लंबा जाम 
इस हादसे के कारण पूरे एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया है। मौके पर पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।  बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे मुर्गियों से भरा ट्रक खड़ा था। उसमें जाकर कार टकराई और फिर पीछे से आ रहा ट्रेलर कार से टकरा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें