फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन रूट पर बड़ा हादसा; 25 ट्रेनें रद्द, पांच रिशेड्यूल और छह की गईं डायवर्ट

Mon, 24 Mar 2025 11:06 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रही बुलेट ट्रेन परियोजना के रूट पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया।  एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को रात करीब 11 बजे ये हादसा अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वटवा में हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन साइट पर हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रही बुलेट ट्रेन परियोजना के रूट पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां निर्माण कार्य के दौरान सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री फिसलकर रेलवे लाइन पर गिर गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके चलते कम से कम 25 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इतना ही नहीं 15 अन्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। साथ ही पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और छह के रूट डायवर्ट किए गए हैं।  

विज्ञापन


एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को रात करीब 11 बजे ये हादसा अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वटवा में हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। अहमदाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन को दोबारा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रूट को साफ किया जा रहा है। एनएचएसआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही पुलिस और अग्निशमन सेवा अधिकारियों के साथ मौके पर हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: मुस्कान ने बेहोशी का इंजेक्शन खरीदने के लिए चली थी ये चाल; अफसर भी चौंके
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये ट्रेनें की गईं रद्द
अहमदाबाद रेलवे डिवीजन के अधिकारी के अनुसार, इस घटना ने वटवा और अहमदाबाद स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रेल यातायात को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि अब तक 25 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं, 15 आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, पांच का समय बदला गया है और छह का मार्ग बदला गया है। रद्द की गई ट्रेनों में वटवा-बोरीवली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, वडोदरा-वटवा इंटरसिटी, अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन, जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी, वडनगर-वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस और वटवा-आनंद मेमू शामिल हैं। अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल हमसफर एक्सप्रेस, राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

इसे भी पढ़ें- Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने पर कार्रवाई  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें