फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर दीदी की हुंकार : 'अच्छे दिन आएंगे...हम डरे नहीं, लड़ना जानते हैं,' कोलकाता के रेड रोड पर किया संबोधित 

Tue, 03 May 2022 09:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईदुल-फितर के मौके पर मंगलवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'अच्छे दिन आएंगे, हम डरे नहीं हैं, लड़ना जानते हैं।'
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईदुल-फितर के मौके पर मंगलवार को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'अच्छे दिन आएंगे, हम डरे नहीं हैं, लड़ना जानते हैं।'

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने आगे कहा कि देश की मौजूदा स्थिति अच्छी नहीं है। देश में चल रही अलगाव की राजनीति का स्वागत नहीं किया जा सकता है। कोलकाता की बारिश से भीगी रेड रोड पर ईद-उल-फितर की नमाज में शामिल हुईं बनर्जी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि डरने की नहीं बल्कि बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होने की जरूरत है। 

टीएमसी प्रमुख ने कहा 'देश में हालात ठीक नहीं हैं। देश में फूट डालो राज करो और अलगाव की राजनीति सही नहीं है। डरो मत और लड़ते रहो।' रेड रोड पर ईद की नमाज में करीब 14,000 लोग मौजूद थे।  बनर्जी ने उन्हें आश्वासन दिया, 'न तो मैं और न ही मेरी पार्टी और न ही मेरी सरकार ऐसा कुछ भी करेगी जिससे आपको दुख हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुनें क्या कह रही हैं दीदी
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें