फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में 18 प्लॉट और 50 एकड़ कृषि भूमि खरीदने वाला चपरासी गिरफ्तार: एसीबी

Wed, 02 May 2018 04:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
एसीबी द्वारा बरामद किए गए सामान
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक 'करोड़पति' चपरासी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया शख्स आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग में कार्यालय सहायक है और उसने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति इकट्ठा कर रखी है। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की केंद्रीय इकाई ने आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग के नेल्लोर दफ्तर में तैनात में कार्यालय सहयोगी सह चपरासी को गिरफ्तार किया। रेड्डी हर महीने 40,000 रुपये से कम कमाते हैं लेकिन जब उन्होंने हाल ही में अपनी 18 वीं जमीन की प्लॉट खरीदी, एसीबी के अधिकारियों की निगाहें उन पर पड़ी। 

हाथ से बने हुए चांदी के गहनों का शौकीन रेड्डी पहली बार जांच के दायरे में तब आया जब उसने 7 किलो से अधिक वजन वाले दर्जनों चांदी के सामान खरीदा और विजयवाड़ा में शोरूम से सोने के गहने भी खरीदे। 
विज्ञापन


नेल्लोर शहर में रेड्डी के घर पर छापा मारने वाले अधिकारियों ने 18 भूखंडों की संपत्ति के कागजात बरामद किए जो उनके नाम और उनकी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर रजिस्टर्ड थे।

अधिकारियों ने नकद में 7.70 लाख रुपये, बैंक खातों में 20 लाख रुपये, 2 किलो सोने के गहने, 1 करोड़ रुपये से अधिक एलआईसी पेपर और 50 एकड़ कृषि भूमि के कागजात बरामद किए। उन्होंने खरीदे गए सभी आवासीय प्लॉट 250 वर्ग गज से बड़े थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें