पश्चिम बंगाल में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। लेकिन पंचायत चुनाव से पहले से शुरू हुई राजनीतिक पार्टियों की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पश्चिम बंगाल के नादिया में बीजेपी के उम्मीदवार ने त्रिणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था वहीं आज हावड़ा से बीजेपी के उम्मीदवार हेमंत छोरी ने भी टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। हेमंत ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसके घर में तोड़ फोड़ की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है।
वहीं सोमवार को नादिया से बीजेपी उम्मीदवार ने त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर शारीरिक उत्पीड़न और लूट का आरोप लगाया था। उम्मीदवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की है बल्कि घर में लूट पाट भी मचाई है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता उन्हे नामांकन वापस लेने की धमकी भी दे रहे थे। बीजेपी उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि वह अपने साथ घर में रखे गहने और कैश भी ले गए हैं। नादिया पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। लूटखसोट में घायल पीड़िता को अस्पताल में भरती करा दिया गया है। बता दें कि मंगलवार से पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव शुरू हो गए हैं। पहले चरण का आज मतदान चल रहा है। अगला मतदान 3 मई और 5 मई को होगा, जबकि 8 मई को नतीजों की घोषणा होगी।
बता दें कि विपक्षी पार्टियों ने पश्चिम बंगाल सरकार पर चुनाव में भारी हेराफेरी का आरोप लगाते आ रहे है और उन्होंने कहा है कि पूरा चुनाव एक नाटक है और दिखावा है। विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि त्रिणमूल किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को चुनावी मैदन में उतरने नहीं दे रही है।
बता दें कि बंगाल में पिछले कई दिनों से बंगाल में हिंसा जारी है। बीजेपी और त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं बीच लगातार झड़प हो रही है इसमें कई विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों की मौत हो गई है। बांकुरा के रानीबांध में टीएम कार्यकर्ताओं के हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।बीजेपी कार्यकर्ता अजीत मुर्मु को बांकुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।