बीफ फेस्ट करने वाले केरल के छात्र को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पीटा
- फोटो : ANI
मद्रास आईआईटी में बीफ फेस्ट के आयोजन में हिस्सा लेने वाले केरल के छात्र की जमकर पिटाई हुई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने बीफ फेस्ट के आरोपी छात्र को कैंपस में ही दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
केरल के कुछ छात्रों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए द प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टु एनिमल्स (रेगुलेशन ऑफ लाइवस्टॉक मार्केट्स) नियम 2017 के नोटिफाई करने के विरोध में आईआईटी कैंपस में ही बीफफेस्ट का आयोजन किया था। इसमें सीपीआई, कांग्रेस समर्थित छात्र गुटों के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
बिना जाने ही मच रहा हल्ला, जानिए, क्या है पशुओं पर सरकार का नया नोटिफिकेशन?
बीफ फेस्ट का आयोजन करने वाले छात्रों में से एक मलप्पुरम के रहने वाले पीएचडी के छात्र सूरज की आंख गंभीर रुप से छतिग्रस्त हो गई है।
Chennai (Tamil Nadu): A IIT- Madras PhD scholar attacked allegedly by right-wing students for organising 'Beef Fest' in IIT-M pic.twitter.com/dl6ixlQjbI
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 26 मई को द प्रीवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टु एनिमल्स (रेगुलेशन ऑफ लाइवस्टॉक मार्केट्स) नियम 2017 के तहत नोटिफाई किया था। इसके तहत पशु बाजारों से कटान के लिए पशुओं की खरीद फरोख्त पर रोक लग गई थी। इसके खिलाफ केरल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरेआम बछड़े का वध कर मांस वितरण किया था।