फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- विपक्षी गुंडे कार्रवाई से बचने के लिए संरक्षण मांग रहे

Sat, 15 Jul 2023 04:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अभिषेक ने कहा कि जिन्हें सलाखों के पीछे बंद किया जाना चाहिए था, उन्हें भाजपा राज में संरक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार और विपक्ष राज्य सरकार को काम नहीं करने दे रही है। अभिषेक का दावा है कि हिंसा में जान गंवाने वालों में सबसे अधिक टीएमसी कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
Abhishek Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पंचायत चुनावों में हुई हिंसा को लेकर अभिषेक ने कहा कि भाजपा के गुंडे अब कार्रवाई से बचने के लिए न्यायपालिका से संरक्षण मांग रहे हैं। बंगाल में भाजपा ने अपना आधार खो दिया है। विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा हिंसा का सहारा ले रही है।

भाजपा नेताओं पर बलात्कार की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन

अभिषेक ने कहा कि हम हिंसा के खिलाफ हैं। पंचायत चुनावों के परिणामों की घोषणा होने के बाद से राज्य भर में भाजपा ने आतंक मचा रखा है। नंदीग्राम में भाजपा ने कुछ सीटे जीती हैं। वहां भाजपा के गुंडे टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनके घरों से बाहर निकाल रहे हैं। उन्हें पीट रहे हैं। महिलाओं के साथ बलात्कार करने की धमकी दे रहे हैं। बता दें, नंदीग्राम भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुवेंदु अधिकारी का विधानसभा क्षेत्र है। अभिषेक ने आगे कहा कि पीड़ितों ने 20 उपद्रवियों के नामों की सूची सौंपी है, जिन्होंने नंदीग्राम में हिंसा की है। हम यह सूची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपेंगे। अब भाजपा के गुंडे कार्रवाई से बचने के लिए न्यायिक संरक्षण की मांग कर रहे हैं।

दावा- सबसे अधिक टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत
अभिषेक ने कहा कि जिन्हें सलाखों के पीछे बंद किया जाना चाहिए था, उन्हें भाजपा राज में संरक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार और विपक्ष राज्य सरकार को काम नहीं करने दे रही है। अभिषेक का दावा है कि हिंसा में जान गंवाने वालों में सबसे अधिक टीएमसी कार्यकर्ता थे। भाजपा और उनकी एजेंसियों को जांच करनी चाहिए कि टीएमसी नेताओं की हत्या कैसे हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दावा किया था कि पंचायत चुनाव को लेकर हुईं हिंसा में अबतक 19 लोग मारे गए, जो अधिकतर टीएमसी कार्यकर्ता थे। पुलिस का कहना है कि 38 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस का भी मानना है कि 60 प्रतिशत मृतक टीएमसी से जुड़े हैं। 

अभिषेक की टिप्पणी को सिरे से किया खारिज

विज्ञापन

अभिषेक ने अमित शाह की टिप्पणी पर कहा कि 2021 की तुलना में भाजपा का वोट शेयर गिरा है। इससे पता चलता है कि राज्य में भाजपा अपना जमीन बहुत तेजी से खो रही है। शाह ने शुक्रवार को कहा था कि खूनी हिंसा के बाद भी टीएमसी भाजपा को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने से रोक नहीं सकी। भाजपा ने अभिषेक के दावे को निराधार घोषित करते हुए कहा कि क्या भाजपा दूसरे विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर बम फेंक रही है। भारत की जनता सच्चाई जानती है। टीएमसी अब इससे छिप नहीं सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें