फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhinav Arora: 'सनातन धर्म का प्रचार करना चाहता हूं...', सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर क्या बोले अभिनव अरोड़ा

Sun, 27 Oct 2024 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Abhinav Arora: वायरल वीडियो पर अभिनव अरोड़ा ने कहा, जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। यह झूठ है। वह वीडियो एक साल पुराना वृंदावन का है।
विज्ञापन
अभिनव अरोड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनव को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने फटकार लगाई और मंच से उतरने के लिए कहा। इसको लेकर उन्हे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। अब इस वीडियो पर अभिनव ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वह सनातन धर्म का प्रचार करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो पर अरोड़ा ने कहा, जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। यह झूठ है। वह वीडियो एक साल पुराना वृंदावन का है। क्या आपके माता-पिता ने आपको कभी नहीं डांटा? क्या आपके गुरु ने आपको कभी नहीं डांटा? देश के इतने बड़े संत जगदगुरु शंकराचार्य ने मुझे डांट भी दिया तो इसको देश का सबसे बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है?

'(सोशल मीडिया पर) यह तो किसी ने नहीं डाला कि जगदगुरु रामभद्राचार्य ने इसके बाद मुझे अपने कमरे में भी बुलाया था। अपना आशीर्वाद भी दिया था। लेकिन आपने कहा कि रामभद्राचार्य ने मुझे डांटा। आपके गुरु ने भी तो आपको आठ-नौ साल की उम्र में डांटा होगा? क्या आपसे आठ-नौ साल की उम्र में कोई गलतियां नहीं हुईं क्या?'
विज्ञापन


अरोड़ा ने आगे कहा, 'लोग कह रहे हैं कि आप स्कूल नहीं गए। मैं स्कूल जाता हूं और आज ऐसी स्थिति आ गई है कि मैं इन लोगों की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहा हूं। मेरी वजह से मेरी बहन भी स्कूल नहीं जा पा रही है।' 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें