महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अजित पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें गेवराई सीट से विजय सिंह पंडित, निफाड से दिलीप बुनकर, फलटण से सचिन पाटील, पारनेर से काशीनाथ दाते को चुनावी मैदान में उतारा है।
पहली सूची में था 38 उम्मीदवारों का नाम
राकांपा ने कुछ दिन पहले 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में पार्टी प्रमुख अजित पवार, छगन भुजबल और दिलीप वाल्से पाटील जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम था। अजित पवार बारामती सीट से, छगन भुजबल येवला सीट से और दिलीप वाल्से पाटील आंबेगाव सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी धनंजय मुडे को परली, नरहरी झिरवाल को दिंडौरी सीट से उम्मीदवार बनाया।
दूसरी सूची में सात उम्मीदवारों का किया था एलान
पार्टी ने 25 अक्तूबर को उम्मीदवारों दूसरी सूची जारी की थी। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए। सूची के तहत बांद्रा पूर्व से पार्टी ने बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनसीपी ने इस्लामपुर से निशिकांत पाटील, अणुशक्ति नगर से सना मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। सना मलिक राकांपा के दागी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं। राकांपा की इस सूची में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व सांसदों का भी नाम है।
संबंधित वीडियो-