फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को भाया 'अभिनंदन स्टाइल', लाइन लगाकर बनवा रहे उनकी तरह मूंछें

Sun, 03 Mar 2019 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
अभिनंदन वर्तमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

दो दिनों तक भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को अपनी हिरासत में रखने के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार को उन्हें रिहा कर दिया था। उनके साहस और जज्बे की जितनी मिसालें दी जा रही हैं, उससे कहीं ज्यादा लोगों में उनकी मूंछों को लेकर क्रेज है। 'हैंडलबार' या 'गनस्लिंगर' स्टाइल की उनकी मूंछों ने तनाव और दबाव के समय भी उनके चेहरे के रौब को बढ़ाने का काम किया।

विज्ञापन


वर्तमान की मूंछों के लोग इतने दीवाने हो गए हैं कि लाइन लगाकर उनकी जैसी ही मूंछें बनवा रहे हैं। तमिलनाडु के युवा भी उनके स्टाइल को अपनाना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनंदन की मूंछों का स्टाइल काफी ट्रेंड कर रहा है। युवा उनके स्टाइल को कॉपी करने के लिए विशेषज्ञों से अपाइंटमेंट ले रहे हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर 'वियर इट लाइक अभिनंदन' काफी हिट हो रहा है।

लोग वायुसेना पायलट के जैसी मूंछों वाली अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। कोयंबटूर के रहने वाले एक शख्स का कहना है कि फिल्मी हीरोज के स्टाइल तो हमेशा चलन में होते हैं। मगर इस बार असली हीरो से वह प्रेरणा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के जवान हमारे लिए इतना बलिदान देते हैं। यह उन्हें धन्यवाद देने का केवल एक तरीका है। सैलून चेन नैचुरल्स के मुख्य निष्पादन अधिकारी सीके कमुमारवेल ने बताया कि अभिनंदन के वापस आने के बाद उनकी मूंछों को लेकर कई सवाल आ रहे हैं।
विज्ञापन


सैलून की अन्ना नगर ब्रांच के स्टाइलिस्ट आर सुंदरमूर्ति ने बताया कि शनिवार को दो लोग अभिनंदन की फोटो लेकर आए थे और उन्होंने उनकी विंग कमांडर की तरह मूंछें बनाईं। उन्होंने बताया कि यह नया ट्रेंड है जिसे बनाना भी आसान है। बंगलूरू के स्थानीय निवासी मोहम्मद चांद ने भी अभिनंदन स्टाइल की मूंछें बनवाई है। उन्होंने कहा, 'मैं उनका फैन हूं। हम उन्हें फॉलो करेंगे। मुझे उनका स्टाइल अच्छा लगा। वह असली हीरो हैं। मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें