फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर के बाद अब पुणे में प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके ने किया 11 जून को प्रदर्शन का एलान

Mon, 08 Jun 2026 08:15 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, पुणे

सार

जंतर-मतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) पुणे में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 11 जून को पुणे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रर्दशन का एलान किया है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में 11 जून को पुणे में प्रदर्शन करेगी। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।
विज्ञापन


'पुणे के कितने कॉकरोच इसमें शामिल होंगे?'
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आइए पुणे में मिलें! जय महाराष्ट्र। वहीं, सीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा गया, कॉकरोच महाराष्ट्र की शैक्षिक राजधानी पुणे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे। पुणे के कितने कॉकरोच इसमें शामिल होंगे? 

हाल ही में नेपाल और बांग्लादेश में हुए 'जेन-जी' प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने रविवार को कहा था कि सीजेपी का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा है और इसकी तुलना पड़ोसी देशों में हुए प्रदर्शनों से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सीजेपी विशेष रूप से 'जेन जी' के लिए है और किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ेगी। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने देश में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन- दीपके
इससे पहले, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा था कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। दीपके ने यह भी कहा कि शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा और इसमें लगभग 7,000 लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा।

पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। हमने जंतर-मंतर पर जो विरोध प्रदर्शन किया वह सफल रहा, क्योंकि इसमें 6,000 से 7,000 लोग शामिल हुए। यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी होगा। जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, हम पीछे नहीं हटेंगे। दीपके ने कहा, हम इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए एक और कार्य योजना तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें: 'सात दिनों में इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान': CJP मुखिया दीपके का अल्टीमेटम, देशव्यापी आंदोलन का फूंका बिगुल
विज्ञापन


शनिवार को  जंतर-मंतर पर जटे थे सैकड़ों प्रदर्शनकारी
शनिवार को सीजेपी के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा हुए और परीक्षाओं-भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संदेश दिया कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी ‘कॉकरोच’ (तिलचट्टे) के मुखौटे पहने नजर आए। ये मुखौटे प्रदर्शन स्थल पर बांटे जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 'हिंदू-मुस्लिम' की राजनीति बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें