Maldives Foreign Minister abdulla shahid
मालदीव गणराज्य के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद दिल्ली पहुंचे हैं। वह अपने इस भारतीय दौरे पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंध को मजबूत बनाने के मकसद से इस द्वीपीय देश के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ उनकी विस्तार से बातचीत होगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मालदीव की यात्रा की थी। वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए थे।