फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में अपहृत आदिवासी लड़की से चार माह तक दुष्कर्म, पुलिस ने छुड़ाया, एक गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2019 06:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

राजस्थान से एक 14 साल की आदिवासी लड़की का अपहरण कर तीन आरोपियों ने उसके साथ चार महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने गुजरात के बनासकांठा जिले से पीड़िता को बरामद कर आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी महेश कोली को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप  है कि उसने लड़की को धनेरा तहहसी में एक खेत में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने इस मामले में कोली के भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों भाई खेत में मजदूरी का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि खेत के मालिक को जब लड़की को लेकर शंका हुई तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उधर पीड़िता ने बताया कि वह राजस्थान के डुंगरपुर की रहने वाला है। चार अज्ञात लोगों ने इसी साल अगस्त में उसका अपहरण कर लिया था। उसने बताया कि पहले एक व्यक्ति ने उसके  साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद अमीरगढ़ निवासी वाड़िया कोली के हवाले कर दिया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद महेश कोली के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें