फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#CoronaPositive: Abbott लैब ने पेश की नई किट, सिर्फ 5 मिनट में पता चलेगा कोरोना है या नहीं

Sat, 28 Mar 2020 01:31 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Abbot test kit - फोटो : Abbot test kit
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया पेरशान है लेकिन इसी बीच एक खुशखबरी आई है। खुशखबरी यह है कि अब सिर्फ 5 मिनट में पता चल जाएगा कि किसी को कोरोन वायरस का संक्रमण है या नहीं। फिलहाल कोरोना का टेस्ट रिपोर्ट आने में 24 घंटे का वक्त लगता है।

विज्ञापन




Abbott नाम की अमेरिकी लैब ने एक पोर्टेबल टेस्ट किट तैयार किया है जिसकी मदद से सिर्फ पांच मिनट में कोरोना वायरस के टेस्ट का पता लगाया जा सकता है। इसकी जानकारी Abbot लैब ने खुद ट्वीट करके दी है। बता दें कि इस टेस्ट किट को अमेरिकी फुड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की मंजूरी भी मिल गई है। अगले सप्ताह से यह टेस्ट किट अस्पतालों में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Abbot के मुताबिक कोरोना वायरस के इस टेस्ट किट की साइज महज एक टोस्टर के बराबर है। इस टेस्ट किट में मॉलिकुलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है। यह टेस्ट किट महज पांच मिनट में पॉजिटिव और 13 मिनट में निगेटिव रिजल्ट देने में सक्षम है।
विज्ञापन

 

एबोट के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी रॉबर्ट फोर्ड ने कहा, "कोविड -19 महामारी कई मोर्चों पर लड़ी जाएगी जिसमें यह पोर्टेबल आणविक परीक्षण भी मददगार होगा जो मिनटों में परिणाम देगा।" हालांकि इस किट के भारत आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है, लेकिन यह किट कोरोना से लड़ने और उसकी पहचान करने में काफी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें