फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत: हरित हाइड्रोजन का उपयोग कर खाद और डीएपी का होगा उत्पादन, केंद्रीय रसायन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 10 Jan 2022 05:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय रसायन एवं खाद मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय रसायन एवं खाद मंत्री मनसुख मांडविया ने निर्माण भवन में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें हरित हाइड्रोजन का उपयोग कर खाद और डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उत्पादन में ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने पर चर्चा हुई। मांडविया ने टिकाऊ कृषि और हरित भारत का लक्ष्य पाने के लिए अधिकारियों से जरूरी कदम उठाने को कहा।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल हाइड्रोजन मिशन लांच कर भारत को हरित हाइड्रोजन उत्पादन का वैश्विक हब बनाने और निर्यात की घोषणा की थी।

इस मिशन को पूरा करने के लिए पेट्रोलियम रिफाइनिंग, खाद उत्पादन, जटिल तकनीकी वाली स्वदेशी निर्माण यूनिटों की मदद, शोध-विकास गतिविधियों, सक्षम नीति और नियामक ढांचा बनाने की जरूरत है। इन कदमों से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के लिए अतिरिक्त अक्षय ऊर्जा क्षमता का विकास किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें