फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास ने एक ट्वीट से साधा कई पार्टियों पर निशाना, कहा-अपना गिरगिट भी लजा रक्खा है

Tue, 13 Mar 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास न केवल अपनी कविताओं के लिए बल्कि अपने ट्वीट और उसके द्वारा किए जा रहे इशारों के लिए भी खूब पॉपुलर है। उन्होंने कल जहां सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नरेश अग्रवाल को लेकर निशाना साधा वहीं आज उन्होंने सियासत के अजगरों की तुलना गिरगिट के रंग बदलने वाली कहावत से कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर इशारा करने की कोशिश की है कि किस तरह से एक शायर को खरीदने के लिए बाजार सजा रखा है।
विज्ञापन


यानी उनपर राजनीतिक पार्टियों ने डोरे डालना शुरू कर दिया है। विश्वास का ट्वीट कुछ इस तरह है-इन सियासत के अजगरों ने तो,अपना गिरगिट भी लजा रक्खा है ,एक शायर ख़रीदने के लिए ,पूरा बाज़ार सजा रक्खा हैं..! इस पूरे ट्वीट का मतलब यही निकल रहा है कि राजनीति के अजगर जिस तरह से रंग बदल रहे हैं उनसे तो गिरगिट भी शर्माने लगा है।   

 विश्वास ने इससे पहले सोमवार को एक ट्वीट किया और एक साथ नरेश अग्रवाल, अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी पर निशाना साधा। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, "आम दरबार हो या खास दरबार, बेशर्म राजनीति के ‘अजगर-नरेशों’ का 2G नेटवर्क हर जगह कामयाब है!"
विज्ञापन


 आप नेता ने यह ट्वीट विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए किया, जिसमें स्वराज ने जया बच्चन पर दिए गए नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।  

बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन को लेकर कहा, 'फिल्मों में काम करने वाली से मेरी हैसियत कर दी गई, उनके नाम पर हमारा टिकट काटा गया।  

 इस ट्वीट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया जिसके बाद विश्वास ने ट्वीट किया,‘एक भीषण अवसरवादी की भाषाई लंपटता को सार्वजनिक रूप से लताड़ कर आपने अपने प्रति हमारा आदर और प्रगाढ़ कर लिया सुषमा स्वराज दी। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें