फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केजरीवाल से की मुलाकात, भगवंत मान भी रहे साथ

Sun, 14 May 2023 06:49 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

जालंधर से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करते पंजाब के सीएम भगवंत मान और जालंधर के नवनिर्वाचित सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी साथ रहे। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद रिंकू की यह मुलाकात महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने सुशील कुमार को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपने गृह क्षेत्र में जनता के कामकाज को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें। 

विज्ञापन


जालंधर लोकसभा को कांग्रेस के गढ़ के रूप में देखा जाता था। पिछले चार बार से यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत मिलती रही थी। पिछले साल भगवंत मान की संगरूर सीट गंवाने के बाद इस सीट का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था। यही कारण है कि आप नेताओं ने इस सीट के लिए जमकर प्रचार किया और भारी जीत दर्ज की। रिंकू ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 58 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें