फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पटेल को मोहरा बना गुजरात में पैठ बनाने की कोशिश में आप

Thu, 09 Jun 2016 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाटीदार आंदोलन के बाद जेल में बंद हैं हार्दिक - फोटो : PTI
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी अपने पैर फैलाने की सोच रही है। इसके लिए जल्द ही पार्टी के विधायक गुजरात के सूरत जेल में बंद पाटीदार आंदोलन के संयोजन हार्दिक पटेल से मिलने जाने वाले हैं। इसकी घोषणा बुधवार को की गई है और मुलाकात के लिए अदालत से समय भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हार्दिक पटेल का समर्थन किया था जिसके बाद कुछ दिन बाद ही पार्टी की ओर से गुजरात के प्रभारी बनाए गए गुलाब सिंह ने कहा भाजपा शासित राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाटीदारों की मांग नाजायज नहीं है। वह जो भी मांग रहे थे उसमें कुछ भी राष्ट्र-विरोधी नहीं था।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गुलाब सिंह ने कहा, 'भाजपा सरकार ने हार्दिक पटेल पर राष्ट्रद्रोह की धाराएं लगाई हैं। हम सूरत सेंट्रल जेल मे बंद हार्दिक से मिलने के लिए गुरुवार को जिला न्यायालय में प्रार्थना पत्र देंगे।' उन्होंने बताया, 'हमने जेल में महिला पाटीदार नेता वंदना पटेल से मुलाकात की कोशिश की थी, लेकिन हमारी अनुरोध पत्र को खारिज कर दिया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत की कॉलोनियों में लगे केजरीवाल के पोस्टर

अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी के इस फैसले के बाद सूरत में पाटीदार बाहुल्य इलाकों में हार्दिक के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल की तारीफों वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में जातिवाद के नाम पर राजनीति करने का मन बना लिया है। 

हालांकि, मंगलवार हो ही हार्दिक पटेल अरविंद केजरीवाल के समर्थन को लेकर अपना बयान दे चुके हैं जिसमें उन्होंने उनके बयान को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, 'ऐसे बयानों से नौकरी और शिक्षा में आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे पाटीदार समुदाय को कोई खास फायदा नहीं होगा।'

आपको बता दें कि हार्दिक पटेल फिलहाल राष्ट्र-विरोध के आरोप में गुजरात के सूरत जेल में बंद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें