फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के चैलेंज की जगह खुद 'आप' ही करेगी EVM हैकिंग का आयोजन

Thu, 01 Jun 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
ईवीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को ईवीएम हैकिंग को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। शनिवार को ही चुनाव आयोग ने ईवीएम हैक करने के लिए सभी पार्टियों को चैलेंज भी किया है। आम आदमी पार्टी ने इसके खिलाफ अपने ही कार्यक्रम की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग का यह आयोजन महज एक स्वांग है। ऐसे में ये हम पर आ गया है कि हम सही मायनों में हैकिंग करके दिखाएं।
विज्ञापन


आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन परिस्थितियों में चुनाव आयोग ने यह चैलेंज पेश किया है, उन्हीं परिस्थितियों में आम आदमी पार्टी ईवीएम को हैक करके दिखाएगी। पार्टी ने इस आयोजन में सभी राजनीतिक पार्टियों और दुनियाभर के एक्सपर्ट को बुलाया है। 

भारद्वाज ने बताया है कि इस कार्यक्रम में पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त नजीम जैदी को भी आमंत्रित किया है। बीते दिनों पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद ज्यादातर राजनीतिक पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। जिसमें अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा आक्रामक नजर आई। पार्टी ने चुनाव आयोग के चैलेंज में नहीं शामिल होने का फैसला किया। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग के कई नियमों के तहत इस चैलेंज में भाग लेने की बात कही, जबकि हम चाहते हैं कि हमें ईवीएम को अपने तरीके से हैक करने दिया जाए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

केवल कांग्रेस और सीपीआई ही ले रही हिस्सा

EVM
आप का कहना है कि हैकिंग कार्यक्रम केवल यह साबित करेगा कि किसी मशीन के सिर्फ बटन को छूकर छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। चुनाव आयोग ने पार्टियों को ईवीएम की सत्यता जांचने के लिए बुलाया है। इन चैलेंज में आयोग ने किसी भी पार्टी सदस्य को कोई हार्डवेयर टूल लाने को मना किया है।

सदस्य केवल अपने साथ वायरलेस डिवाइस ही ला सकते हैं और ईवीएम की केवल बटन टच कर सकते हैं। चुनाव आयोग के इस चैलेंज में लेफ्ट पार्टी सीपीआई-एम और कांग्रेस ही भाग ले रही है। चुनाव आयोग ने 7 राष्ट्रीय पार्टी और 49 राज्य स्तर की पार्टियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें