पंजाब की राजनीति में इन दिनों पीला रंग में काफी चमक रहा है।
पंजाब की राजनीति में इन दिनों पीला रंग काफी चमक रहा है। 18 जुलाई को सिद्धू जब भाजपा के राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने पार्लियामेंट गए थे, तब उन्होंने पीली पगड़ी पहन रखी थी। हाल ही में जब उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तब भी वह पीली पगड़ी पहने हुए थे। सिद्धू की पीली पगड़ी के पंजाब की राजनीति में कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। इसे आम आदमी पार्टी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इन दिनों आप के नेता भी पीली पगड़ी में नजर आ रहे हैं।
सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हालांकि अपने पत्ते नहीं खोले हैं और अभी तक किसी पार्टी में आधिकारिक तौर पर भी शामिल नहीं हुए हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के समर्थक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू के पीले पगड़ी पहनने से काफी खुश हैं।