फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: पंजाब में आम आदमी पार्टी किसी दल से नहीं करेगी समझौता, अकेले लड़ेगी चुनाव

Mon, 26 Jul 2021 11:25 PM IST
संजीव कुमार झा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 राघव चड्ढा ने  कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल उनके चुनावी राजनीति का मुख्य आधार होगा और अगर आम आदमी पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो पंजाब को भी दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा - फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब में किसी दल से चुनावी गठजोड़ नहीं करेगी। वह अपने दम पर चुनाव में उतरेगी और पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल उनके चुनावी राजनीति का मुख्य आधार होगा और अगर आम आदमी पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो पंजाब को भी दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी, पंजाब के सह-इंचार्ज और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि हम सभी 117 विधान सभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। दूसरी पार्टियों के जो अच्छे लोग हैं और पंजाब की खुशहाली चाहते हैं, ऐसे सभी लोग और नेताओं का आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत है।

इस अवसर पर आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश के लोग बादलों (प्रकाश सिंह बादल और उनका परिवार) के राज में बहुत दुखी थे। लोगों ने बड़ी उम्मीद से कांग्रेस को सत्ता सौंपी थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने लोगों को बादलों के शासनकाल से भी ज्यादा दुखी कर दिया है। यही कारण है कि अब लोग जल्द से जल्द बदलाव चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें