फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान खरीद की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी आप, रक्षामंत्री को भेजेगी नोटिस

Tue, 25 Sep 2018 04:42 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह
विज्ञापन

राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद में हुई कथित दलाली के मामले की जांच के लिए आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट जाएगी। हालांकि पार्टी ने कोर्ट का रुख करने से पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को एक नोटिस भेजने की बात कही है, जिसमें खरीद से जुड़े मामलों पर कुछ जानकारी मांगी है। तीन दिन के अंदर जानकारी नहीं दिए जाने पर पार्टी कोर्ट में जाएगी। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद अहम मामला है और इस पर सभी सवालों का जवाब देश की जनता को मिलना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हमने रक्षामंत्री से राफेल की खरीद से जुड़े कुछ सवाल पूछे हैं। उन्होंने रक्षामंत्री से पूछा है कि वे बताएं कि किन कारणों से एचएएल की जगह रिलायंस को खरीद का भागीदार बना दिया। उन्होंने यह भी पूछा है कि पहले जब 126 विमानों की खरीद की बात की गई थी तो बाद में किन कारणों से सिर्फ 36 विमानों की खरीद की मंजूरी दी गई। उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या नई खरीद के लिए संसद की रक्षा संबंधित कमेटी से मंजूरी ली गई थी। 

अगर रक्षा मंत्री उनके इन सवालों का जवाब दे देती हैं तो वे कोर्ट नहीं जाएंगे। लेकिन जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कोर्ट जाने के अलावा उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं रह जायेगा। संजय सिंह ने निर्मला सीतारमण को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से करेंगे ये मांग

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट से राफेल विमानों की खरीद की जांच के लिए उसके (सुप्रीम कोर्ट) नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) गठित करने की मांग करेंगे। इसके अलावा वे कोर्ट से डील रदद् कर इस सौदे से रिलायंस और डसाल्ट एविएशन दोनों कंपनियों को बाहर कर नई खरीद किये जाने की अपील भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह देश के सैकड़ों करोड़ लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मसला है जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें